विडियो काॅलिंग के जरिये कृषि समस्या समाधान

  भीलवाड़ा हलचल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण एवं लाॅक डाउन को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, भीलवाड़ा द्वारा कृषि एवं पशुपालन में आने वाली समस्याओं का समाधान विडियो काॅलिंग द्वारा किया जा रहा है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ. सी. एम. यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण एवं लाॅकडाउन के कारण जिले के किसान केन्द्र पर समस्या समाधान हेतु नही आ पा रहे है।  किसान भाई अपनी समस्याओं के समाधान हेतु केन्द्र के वैज्ञानिकों से विडियो काॅल द्वारा सम्पर्क स्थापित कर फसल उत्पादन, डेयरी पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, अजोला उत्पादन तकनीकी, ग्रीष्म ऋतु में हरा चारा उत्पादन, साईलेज निर्माण एवं उद्यानिकी से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कर सकते है।  
केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डाॅ. के. सी. नागर ने बताया कि केन्द्र हमेशा से ही किसानों का हमसफर रहा है। अतः किसान भाई जागरूक होकर आगामी जायद एवं खरीफ फसलों की बुवाई हेतु केन्द्र के वैज्ञानिकों से सम्पर्क स्थापित कर, उन्नत बीजों का चयन कर एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशों के अनुसार कृषि कार्य करें।


केन्द्र के वैज्ञानिकों से विडियों काॅल करने के लिए सम्पर्क करें-


1.    डाॅ. सी. एम. यादव    - 9414785280 (पशुपालन)
2.    डाॅ. के. सी. नागर     - 9413149173 (फसल उत्पादन) 
3.    डाॅ. राजेश जलवानियाँ - 7230913455 (उद्यानिकी)
4.    गोपाल लाल टेपन    - 8764016678 (कृषि यन्त्रिकरण एवं उपकरण)


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना