शहर काजी ने दी रमजान के पहले जुमे की मुबारकबाद, कहा- घरों में रहकर करें लॉकडाउन की पालना

 भीलवाड़ा (हलचल)। रमज़ान शरीफ का महीना बहुत मुबारक महीना है, जिसका इंतजार हर मुसलमान को पूरे साल रहता है। इस मुबारक महीने का हर पल चाहे सहरी हो या इफ़्तार बहुत कीमती है। इस महीने में हर पल दुआएं कबूल होती हैं। जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद हो जाते हैं। इस मुबारक महीने मे एक रात ऐसी भी है जो अफजल है और जो इस रात में जागकर इबादत करता हे तो उसका बहुत बड़ा अजर अता किया जाता है और उसकी हर दुआ कबूल होती है। यह बात शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी ने कही। रमजान के पहले जुमे की मुबारक देते हुए शहर काजी ने कहा कि कोरोना के देखते हुए लागू लॉकडाउन की हम सबको पालना करनी चाहिए।
शहर काजी ने कहा कि इस मुबारक महीने में गरीबों और मोहताजों की मदद करना और उनके लिए सहरी और इफ्तारी का इंतजाम करना बहुत सवाब का काम है। हदीस ए पाक में लिखा है कि जो शख्स इस मुबारक महीने में किसी को रोजा इफ्तार कराए तो उसके गुनाहों से मुक्ति मिलती है। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा