मेयो कॉलेज में पढ़े थे ऋषि कपूर, कई बार आए थे अजमेर

 अजमेर (हलचल)। आज चिरनिंद्रा में सोने वाले अभिनेता ऋषि कपूर की अजमेर से भी यादें जुड़ी हैं। उपनाम चिंटू से पहचाने जाने वाले ऋषि कई बार अजमेर आए थे। उनकी यादें आज भी लोगों से जुड़ी हैं।
दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सकी ने बताया कि ऋषि 2006-07 में नमस्ते लंदन की फिल्म की श्ूाटिंग के दौरान अजमेर आए थे। फिल्म निर्देशक विपुल शाह और अभिनेत्री कैटरीना कैफ  भी उनके साथ आई थीं।
दरगाह में जियारत के दौरान प्रशंसकों की भीड़ जुटने के बाद भी ऋषि ने सहजता से प्रशंसकों का अभिवादन किया और हाथ मिलाया। हालांकि कैटरीना के मिनी स्कर्ट पहनने और दरगाह में शूटिंग करने पर काफी विवाद हुआ था।
कुछ दिन पढ़े थे मेयो कॉलेज में
मेयो के पूर्व उपाचार्य रमेश शाह ने बताया कि ऋषि कपूर 1961-62 में मेयो में भी पढ़े थे। लेखक इंदरराज मल्होत्रा के कहने पर उनके पिता और मशहूर अभिनेता-निर्माता राज कपूर ने यहां उनका दाखिला करवाया था। ऋषि कॉल्विन हाउस के छात्र थे, लेकिन छह महीने में तबीयत खराब होने पर वे वापस मुंबई लौट गए। बाद में उनका दाखिला मुंबई के कैम्पियन स्कूल में कराया गया। उस वक्त मेयो कॉलेज में जेटीएम गिब्सन प्राचार्य थे।
ऋषि के सहपाठी महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वे छह महीने ही मेयो में रहे। अभिनेत्री नूतन के भाई जयदीप समर्थ भी उनके साथ पढ़ते थे। अजमेर से जाने के बाद भी ऋषि मेयो से जुड़े रहे। वे कई बार शूटिंग और दरगाह जियारत के दौरान यहां आते रहे थे। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय के 90 के दशक में मेयो कॉलेज में पढऩे के वक्त ऋषि कपूर मेयो कॉलेज आए थे। यह जानकारी मिलते ही बीकानेर पैवेलियन पर छात्रों और शिक्षकों की भीड़ जुट गई थी।


 


 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना