नई गाइडलाइन पर बोले अशोक गहलोत, बिना ट्रेन चलाए लाखों लोगों को लाना संभव नहीं

जयपुर ।केन्द्र सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन जारी करते हुए मंगलवार को उन लोगों को राहत दी गई है जो छात्र, प्रवासी और पर्यटक दूसरे राज्यो में कोरोना लॉकडाउन के चलते हुए फंसे हुए हैं। इसके लिए राज्यों के बीच बसों को चलाने का अनुमति दी गई है। लेकिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र से विशेष ट्रेन चलाने की मांग करते हुए पीएम मोदी से आग्रह किया है कि लाखों प्रवासियों और एवं श्रमिकों को सुरक्षित लाना बस से संभव नहीं है।


गहलोत ने कहा कि आने वाले समय में और भी श्रमिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। ऐसे में कामगारों की इतनी बड़ी संख्या तथा लंबी दूरी को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाना कामगारों के सुरक्षित घर लौटने का व्यावहारिक समाधान होगा। हालांकि, गहलोत ने गृह मंत्रालय की तरफ से अंतरराज्यीय श्रमिकों और प्रवासियों के आवागमन के बारे में बुधवार को जारी आदेश का स्वागत किया है।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना