एक शहर ऐसा भी है जहां एक भी महान हस्ती की प्रतिमा नहीं


मुंबई: प्रतीकों की सियासत के दौर में प्रतिमाओं पर बहुत जोर रहता है। ऊंची से ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की होड़ रहती है। किन्तु आप जानकर चौंक जाएंगे कि देश में एक शहर ऐसा भी है जहां एक भी महान हस्ती की प्रतिमा उपस्थित नहीं है। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के अंबाजोगाई शहर की। 

भारत में एक शहर ऐसा भी जहां नहीं है किसी महापुरुष या नेता की प्रतिमा

यह सही है कि किसी महान विभूति को याद रखने तथा उसके आदर्शों से जनता को प्रेरित करते रहने के लिए प्रतिमा स्थापित करने का चलन काफी समय से चलता आ रहा है। फिर उस शख्स की जयंती या पुण्यतिथि पर प्रतिमा को माल्यार्पण कर प्रत्येक वर्ष उसे याद किया जाता है। ऐसे अवसर पर नेतागण भाषण आदि भी देते हैं। किन्तु यह सिक्के का एक पहलू है। असंख्य ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जब विपरीत विचारधारा के लोग प्रतिमाओं की अवमानना करते हैं तथा यह समाज में तनाव की वजह भी बन जाता है। 

Ambajogai Photos - Featured Images of Ambajogai, Beed District - Tripadvisor

वही ऐसे में इन प्रतिमाओं की सुरक्षा तथा रखरखाव के लिए भी बहुत कुछ करना पड़ता है जिसमें वक़्त तथा पैसा दोनों खर्च होते हैं। डेढ़ लाख की आबादी वाला अंबाजोगाई जिला शायद भारत का एक मात्र शहर होगा, जहां किसी भी सड़क, चौराहे पर किसी भी शख्स, नेता, समाज सेवी की प्रतिमा कभी नहीं लगाई गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा