भाजपा ओबीसी मोर्चा ने काली पट्टी बांधकर कांग्रेस सरकार विरोधी नारे लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन

 

भीलवाड़ा (हलचल)।  राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा  हाथों में तख्तियां लेकर काले गुब्बारे बाहों में काली पट्टी बांधकर कांग्रेस सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि‍ आज प्रातः 11.30 बजे  कांग्रेस सरकार के विफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के  निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्री में भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट  ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक राजेश सेन के नेतृत्व में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में भी कांग्रेस ने बिजली के बिल माफ करने की बजाए बिजली की दरें बढ़ाकर आम जन के साथ कुठाराघात किया है साथ ही किसानों को  मिलने वाली ₹833 की बिजली बिल में सब्सिडी को भी खत्म कर  किसानों के साथ घोर अन्याय किया है साथ बेरोजगारों को भत्ता नहीं  देखकर बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त हैं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है 

भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट ने कहा कि  भीलवाड़ा जिले में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है भीलवाड़ा शहर में सिवरेज की घोर लापरवाही के कारण सैकड़ों हादसे अब तक हो चुके हैं सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं चारों तरफ सड़कें टूटी फूटी है इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है आम जनता दुखी है त्रस्त है भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी

 इस  विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के  कार्यक्रम सह संयोजक भंवर लाल खारोल राम नाथ योगी जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर जिला महामंत्री बाबूलाल टाक जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी राजेंद्र छीपा मुकेश नकवाल दिनेश सेन गोपाल सोनी  सोनू शर्मा शिवराज सिंह चौहान, घनश्याम सिंगीवाल उदय कुमावत मुकेश सेन  ओम पाराशर ताराचंद सेन गुंजन मेंठानी पंकज यादव दिनेश पुरोहित सहित कार्यकर्ता  सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा भीलवाडा द्वारा  राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले 2 वर्षी मे जो जन विरोधी निर्णय लिये गये है इससे जनता मे भारी आक्रोष है 6 बिंदुओं को लेकर  अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

1.  बिजली की दरो मे भारी वृद्धि की गयी है तथा कई नाजायज शुल्क लगाये है जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक भार पडा है। इसलिये बिजली की बढी हुई दरे व शुल्क वापस लिया जाये। 

2.  राज्य सरकार द्वारा किसानो का कर्जा माफ करने का वादा किया गया था लेकिन राज्य सरकार द्वारा कर्जा माफ नही कर आम जनता के साथ धोखा किया गया है इसलिये किसानो का कर्जा माफ किया जाये। 

3.  शहर मे सीवरेज का कार्य चल रहा है लेकिन विभागो के आपसी तालमेल के अभाव मे जनता को भारी परेषानी हो रही है इसलिये सीवरेज का कार्य सही प्रकार से किया जाये ताकि जनता को परेषानी नही हो व जनता के साथ दुर्घटनाये घटित नही हो। 

4.  शहर की कई काॅलोनीयो मे चम्बल का पानी नही दिया जाने से आम जनता को भारी परेषानी हो रही है इसलिये जहा पानी


नही पहुचा है वहा पानी पहुचाया जाये। 

5. जिले मे बिगडती हुई कानून व्यवस्था के कारण आये दिन लूट अपहरण हत्याऐ हो रही है इस कानून व्यवस्था को सुधारा जाये। 

6.  बेरोजगारो को भत्ता दिया जाये यदि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र मांगे नही मानी गयी तो भाजपा द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा