सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या रह गए हैं रेट

 



 नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:52 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 81 रुपये यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 50,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 50,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 50 रुपये यानी 0.10 फीसद की भाव कमी के साथ 50,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बुधवार को अप्रैल, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 50,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:52 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 165 रुपये यानी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 68,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68 रुपये यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 69,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बुधवार को मई में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 69,458 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव  

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 1.30 डॉलर यानी 0.07 फीसद की तेजी के साथ 1,894.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का भाव 3.97 डॉलर यानी 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 1,890.42 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। 

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत 0.01 डॉलर यानी 0.05 फीसद की तेजी के साथ 26.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दूसरी ओर हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.23 डॉलर यानी 0.85 फीसद की गिरावट के साथ 26.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा