मजदूर नेता, मेवाड़ी शेर स्व. व्यास को अर्पित किये श्रद्धासुमन

 

भीलवाड़ा (हलचल) ।  स्वतंत्रता सैनानी, मजदूर हितों के रक्षक स्व. रमेशचन्द्र जी व्यास की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी कर्मभूमि गांधी मजदूर सेवालय, भीलवाड़ा में सैकड़ों कांग्रेसजनों एवं इंटक से सम्बद्ध श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
        इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कैलाश व्यास, जिला इन्टक अध्यक्ष रामेश्वर सोनी, जिला कांग्रेस महासचिव महेश सोनी, अक्षय त्रिपाठी, दीपक व्यास, प्रमोद तिवारी, मोहनलाल असावा, दुर्गेश शर्मा, मधु जाजू, मंजु पोखरना, नर्मदा जैन, मुकेश खोईवाल, सुवाणा उपप्रधान श्यामलाल गुर्जर, सहित सैकड़ाेें  श्रमिक साथी उपस्थित थे। कांग्रेस महासचिव महेश सोनी द्वारा श्रमिक नेता छीतरमल सेन का शाॅल ओढ़ाकर कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन के रूप में सम्मान किया गया।
        व्यास की कर्मभूमि को उपस्थित जनों ने ’स्वर्गीय व्यास अमर रहे’ एवं ’मेवाड़ी शेर जिन्दाबाद’ के नारों से गुंजायमान कर दिया।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना