वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुपस्थिति में मना कांग्रेस कमेटी का 136 वां स्थापना दिवस

 

 भीलवाड़ा (संपत माली) । विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी और देश के लाकतात्रिंक संगठन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 136वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। खास बात रह रही कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी बड़े नेता नदारद थे। इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। 
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास व महासचिव महेश सोनी ने किया। इस मौके पर पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल असावा, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष पीरबक्ष मंसूरी व इंटके सचिव छीतरमल सैन का  शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।            
इस मौके पर संगठन महासचिव महेश सोनी ने कहा कि आज देश में जो अराजकता का माहौल है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मौतें हो रही है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए कांग्रेस समर्थन तो कर रही रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि अन्नदाताओं का तन-मन और धन से व कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। सोनी ने कहा कि देश में भाजपा द्वारा जो धर्म, मजहब,  तीन तलाक और किसानों के नाम पर जहर घोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगार कर रखा है। रोजगार के अवसर प्रदान नहीं किये जा रहे हैं। इन सब बातों को लेकर आज कांग्रेस ने संकल्प लिया है। देश में आमजन और 36 कौम के साथ खड़े हैं। उनके दु:ख और दर्द में बराबर भागीदारी निभायेंगे। देश में इस अराजकता के माहौल को खत्म करने का आज संकल्प लेते हैं। 
उधर, इस कार्यक्रम में कैलाश व्यास, महेश सोनी, मधु जाजू, मंजू पोखरना, कांग्रेसजन मौजूद थे। उधर, कांग्रेस कमेटी के 136 वां स्थापना दिवस पर कांग्रेस के बड़े कोई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुये। इसे लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना