सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण में 351 आभार यज्ञ का किया आयोजन

 


लीलाधर सिंह ( बिजौलिया)! राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के सत्याग्रह आंदोलन के  दौरान राज्य सरकार द्वारा संघ कि मांगों पर ध्यानाकर्षित कर  ग्राम विकास अधिकारी संघ के 7 सूत्री मांग पत्र  में से तीन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने से  आज ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग द्वारा प्रदेश के समस्त 351 पंचायत समिति मुख्यालय पर आभार यज्ञ का आयोजन  किया गया।

पंचायत समिति बिजौलिया में उप शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता  में आयोजित आभार यज्ञ में पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया। उप शाखा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि संगठन के 7 सूत्री मांग पत्र में से  तीन महत्वपूर्ण मांगो  ग्राम सेवक का पदनाम ग्राम विकास अधिकारी को नियमों में प्रतिस्थापित करना, ग्राम विकास अधिकारी की पदोन्नति विकास अधिकारी के पद पर करने के लिए आरआरडीएस सेवा में 25% पद आरक्षित करना एवम् ग्राम विकास अधिकारियों के 3896 रिक्त पदों पर भर्ती जारी करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया गया l

 सबसे महत्वपूर्ण मांग वेतन विसंगति दूर कर ग्राम विकास अधिकारी का वेतनमान ग्रेड पे 3600 करना है  एवं 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद का वेतनमान स्वीकृत करने , स्पष्ट एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति व जिला केडर परिवर्तन का विकल्प देने  तथा 5 वर्षों से लंबित पदोन्नति करवाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के द्वारा सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए लगातार संगठनात्मक गतिविधियों की जाएगी।

 ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा पूर्ण विधि-  विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश मीणा कुश राज मीणा मनोज तिवारी गोपाल लाल धाकड़ शैलेश  चित्तौड़ा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज