गंगापुर नगर पालिका में जांच के बाद 4 नामांकन सही पाए गए, दो पार्टी के, दो निर्दलीय चुनाव मैदान में

 


गंगापुर (सुरेश शर्मा) नगर पालिका गंगापुर अध्यक्ष पद को लेकर आज नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें चारों नामांकन पत्र सही पाए गए। निर्वाचन अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि गंगापुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए चार नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रभु लाल माली, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रहलादराय सुथार, निर्दलीय दिनेश तेली, निर्दलीय प्रकाश टांक का नामांकन पत्र सही पाया गया। गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अब 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।

 चार उम्मीदवार के कारण स्थिति असमंजस में 

गंगापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस- भाजपा सहित दो निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में उतर जाने के बाद अब गंगापुर नगर पालिका में कौन बनेगा अध्यक्ष, किसका बनेगा बोर्ड की स्थिति असमंजस की बन गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रूप लाल जाट अपनी पार्टी का बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। भाजपा में कोई फूट नहीं है बता रहे हैं। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सहित भाजपा से बगावत कर दो ने निर्दलीय ताल ठोक रखी है। वहीं कांग्रेस का 1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। गौरतलब है कि गंगापुर नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव संपन्न हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 13 सीटों पर विजय हासिल हुई, वहीं कांग्रेस को 12 सीटों पर विजय मिली। एक सीट पर बढ़त के कारण भारतीय जनता पार्टी बोर्ड बनाने का दावा कर रही है। वही कांग्रेश पार्टी के आला अधिकारी बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही फूट के कारण भाजपा के 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। गंगापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति और बिगड़ती जा रही है जहां एक और बाड़ाबंदी में से उम्मीदवारों को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकने के बाद अब किसका बनेगा भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा