जल्द वजन घटाने के साथ फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में 5 दिन जरुर खाएं सेब

 

ये तो आपने सुना ही होगा कि 'एन एपल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' मतलब अगर आप रोज एक सेब खाते हैं तो डॉक्टर के पास जाने की नौबत कम ही आती है। लेकिन सेब खाने के और भी कई फायदे हैं। प्रदूषित वातावरण में जहां इसे खाकर आप फेफड़ों को हेल्दी रख सकते हैं वहीं अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो उसमें भी सेब बहुत फायदेमंद है। जानेंगे इसके अन्य फायदे।

1. दिल की करता है हिफाजत

सेब से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। सेब में फाइबर और पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों को खतरा घटाता है। सेब खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है जिससे हृदय रोग होने की संभावनाएं काफी हद तक कम हो जाती है।

2. कैंसर से बचाव व लड़ने में सहायक 

सेब में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स तत्वों के अलावा और भी ऐसे कई गुण होते हैं, जो कैंसर को पनपने से रोकते हैं। रोजाना सेब खाने से लंग कैंसर का खतरा भी कम होता है। सेब के अलावा भरपूर मात्रा में सब्जियों और फलों के सेवन से कई तरह के कैंसर-जैसे स्टमक, कोलोन कैंसर से सुरक्षित रहा जा सकता है।

 

3. वजन घटाना है तो सेब खाएं

सेब ऐसी बीमारियों को रोक पाने में भी कारगर है जो आगे चलकर मोटापा की वजह बनते हैं। रोजाना सेब खाते हैं तो आंतों में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं। यह पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं और सूजन को रोकते हैं।

4. फेफड़ों को स्वस्थ रखता है

ब्रिटेन में हुई रिसर्च कहती है सेब आपके फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है। ऐसे लोग जो हफ्ते में पांच सेब खाते हैं उनके फेफड़े बेहतर काम करते हैं। सेब फेफड़ों और सांसों से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटाता है।

5. ब्रेन पावर बढ़ती है

सेब आपकी ब्रेन पावर भी बढ़ाता है। इसके बारे में एक अफवाह भी है कि जितना कैफीन एक कप कॉफी में होता है, उससे ज्यादा एक सेब में होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो आपको एनर्जी देती है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना