शादी के 5 दिन बाद नशीला खाना खाना खिला दुल्हन गायब, पांच बीमार

 


जोधपुर/ मण्डोर थानान्तर्गत कीर्ति नगर में शादी के पांच दिन बाद ही मंगलवार को नशीला खाना खाने से दुल्हा, उसकी मां, बहन व बहनोई के साथ मासूम भांजा बीमार हो गए। सोने के आभूषण के साथ नई नवेली लुटेरी दुल्हन गायब है। दुल्हे की मां व भांजे को भर्ती किया गया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कीर्ति नगर निवासी संपत माली के पुत्र हितेश की 18 फरवरी को बनारस की युवती से शादी कराई गई थी। दोपहर में नई नवेली दुल्हन ने खाना बनाया। जो हितेश, उसकी बहन सुनीता, बहनोई विजयसिंह, सास संतोष व दुल्हे के भांजे ने खाया। कुछ घंटे बाद ही सभी की तबीयत खराब होने लग गई। पेट दर्द व उल्टियां शुरू हो गईं। बेहोशी भी छाने लगी। किसी कार्य की वजह से घर से बाहर होने से संपत बच गए। पड़ोस में उनके भाई की पत्नी वहां आई तो सभी को अद्र्ध मूर्छित हालत में पाया। अन्य परिजन को बुलाकर सभी को देर शाम महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और जानकारी लेकर जांच व तलाश शुरू की। भांजे को उम्मेद अस्पताल रैफर किया गया। दुल्हे की मां को भर्ती कर अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। आरोप है कि खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। जिससे वे बीमार हो गए। सास संतोष के पहने सोने के कंगन व सोने की ईयर रिंग्स लूट ली गई। घर में अन्य जेवर व रुपए के बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत