इन सख्त नियमों के साथ दिल्ली में 9वीं से 11वीं तक के लिए खुले स्कूल, जानें डिटेल

 

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी कि 5 फरवरी से 9वीं से 11वीं तक के लिए भी स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान वेस्ट विनोद नगर राजकीय सर्वोदय कन्या/ बाल विद्यालय की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सावधानी को बरतते हुए स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों के साथ-साथ पॉलिटेक्निक और आईटीआई सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थान को भी आज राजधानी में खोल दिया गया है।

 

दिल्ली में बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल 18 जनवरी से ही खोल दिए गए थे। बता दें कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने हाल ही में स्कूलों के साथ-साथ उच्च शिक्षण संस्थान को खोलने का ऐलान किया था। उनहोंने कहा था कि छात्र केवल अभिभावकों की सहमति से कक्षाओं में भाग लेंगे। इसके अलावा स्कूल आने की कोई बाध्यता नहीं है। इसके अलावा सभी स्कूल- कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को COVID-19 दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से करना होगा। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में कक्षा 6 से 11 तक के लिए स्कूल खोलने का ऐलान किया है। इसके तहत राज्य में इन कक्षाओं के लिए 8 फरवरी से स्कूलों को खोल दिया जाएगा।

बता दें कि देश भर में पिछले साल यानी कि 2020 के मार्च महीने में स्कूल-कॉलेज सहित अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब धीरे-धीरे कई राज्यों में स्कूल खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ मुंबई में भी स्कूल खुलने वाले हैं।  

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना