बिहार में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर चली गोली, एसआई की मौत

 


सीतामढ़ी (बिहार)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली में एक सहायक निरीक्षक (एसआई) की मौत हो गई जबकि एक चौकीदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है। सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने आईएएनएस को बताया कि मेजरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस कुंवारी गांव में एक बदमाश को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एसआई दिनेश राम शहीद हो गए, जबकि गोली लगने से एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस शराब तस्करों को गिरफ्तार करने कुंवारी गांव पहुंची थी और तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी। एसपी ने हालांकि इसे शराब तस्करी से जुड़ी घटना से स्पष्ट इनकार किया है।

इधर, इस घटना में एक बदमाश के भी मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं तथा अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा