फिर बदलेगा मौसम, अभी कोहरा और बारिश बनेगी मुसीबत, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा में बरसेंगे मेघा

 


नई दिल्ली । बदलते मौसम से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर्दी अब खत्म होने को है और गर्मियां का आगमन होगा, लेकिन अभी उत्तर भारत के लोगों को इस बदलते मौसम से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि पिछले दिनों से लगातार दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित पंजाब में घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। वहीं सुबह-शाम की ठंड जारी है। मौसम विभाग के मानें तो अभी ना ही इस ठंड राहत मिलेगी और ना ही सुबह-शाम के इस कोहरे से। क्योंकि कल यानी 16 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं।

कोहरा और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तरी भारत क्षेत्र में घने कोहरे रहेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई अहम राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर इन राज्यों में भी पड़ेगा

पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में जारी रहेगा, जिसके चलते यहां पर बारिश और बर्फबारी देखी गई है। वहीं 16 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है, जिसमें चमोली, जोशीमठ और तपोवन शामिल हैं, जहां ग्लेशियर टूटने की त्रासदी हुई थी और बचाव अभियान अभी भी जारी है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि हरियाणा में आज भी फरवरी आशंका है। यहां पर फरवरी के आखिरी दिनों में तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है, वहीं रातें सर्द होने वाली हैं।

उधर, यूपी में लगातार मौसम बदल रहा है। बात अगर यहां पर स्थित मुरदाबाद की करें तो यहां पर सुबह के समय कोहरा छाया रह रहा है। हालांक‍ि दोपहर में तेज धूप हो रही है। मौसम व‍िभाग के अनुसार अब तेजी के साथ मौसम में बदलाव होगा। धीरे-धीरे धूप और तेज होती जाएगी।

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज