कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जयपुर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां चोरी

 

जयपुर / कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में रहने वाले रिश्तेदार के यहां दो दिन में दो बार चोरी की वारदात हो गई। लेकिन पुलिस बदमाश का पता नहीं लगा सकी।

आखिरकार, मकान मालिक की तरफ से उनके घरेलू नौकर ने अशोक नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। आपको बता दें कि सरोजनी मार्ग स्थित जिस काटजू दंपती के यहां दो बार चोरी की वारदात हुई है। वे रिश्तेदारी में राहुल गांधी की दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मौसी के बेटे-बहू है। ऐसे में जब कभी राहुल गांधी जयपुर में आए है। वे काटजू दंपती से मिलने जरुर उनके घर पहुंचे है।

जानकारी के अनुसार काटजू दंपती के घरेलू कर्मचारी रोशन भूरा ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि वह करीब 30-35 साल से सरोजनी मार्ग स्थित एक मकान में सफाई का काम करता हूं। यह घर नरेश काटजू व ननी देवी काटजू का है। जिनकी उम्र करीब 90-95 साल है। इस मकान में 8 फरवरी की रात को अज्ञात बदमाश एयरकंडीशन की आउटर मशीन चुरा ले गए थे। तब उन्होंने थाने में सूचना दी थी।

इसके बाद 10 फरवरी की रात को दोबारा से अज्ञात चोरों द्वारा मकान के पीछे के कमरे से कुर्सी वगैरह सामान चुरा ले गए। यह सामान कमरे पर जंजीर में लगे ताले व हथ्थे को तोड़कर अन्दर घुसकर चुराया गया है। रोशन भूरा ने बताया कि उनके मकान मालिक काटजू दंपती बुजुर्ग होने की वजह से थाने नहीं आ सके। इस पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा है। मामले की जांच एक अशोक नगर थाने के एक हेडकांस्टेबल को सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा