उपभोक्ता स्वास्थ्य मित्र सम्मान डॉ: दिवाकर को


भीलवाड़ा (हलचल)। स्थानीय विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा के रेसपिरेटिव मेडिसिन विभाग के मुख्य अधिक्षक एवं प्रोफेसर डॉ जी वी दिवाकर को समर्पित भाव से मरीजों के स्वास्थ्य हित में कार्य करने हेतु उन्हें स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति उपभोक्ता स्वास्थ्य मित्र सम्मान 2021 भेंट किया जा रहा हैं ! 

पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से उनके द्वारा पूर्ण सेवा भाव के साथ उपभोक्ताओं के हितार्थ कार्य किया जा रहा हैं, उनके उक्त कार्यों के सम्मान स्वरूप उपभोक्ता अधिकार समिति राजस्थान मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य स्तर का प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति उपभोक्ता स्वास्थ्य मित्र सम्मान  समारोह पूर्वक भेंट किया जा रहा हैं ! 

यह जानकारी देते हुए उपभोक्ता अधिकार समिति राजस्थान के केन्द्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष डॉ अशोक सोडाणी ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल क्षेत्र के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास कायम रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले डॉक्टरों को प्रोत्साहित करके सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने का प्रयास भी हमारे संगठन का उद्देश्य है !

उन्हें उपभोक्ता अधिकार समिति राजस्थान के केन्द्रीय सचिव एडवोकेट प्रहलाद राय व्यास, केन्द्रीय अध्यक्ष  सुनील राठी, केन्द्रीय महिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद चैयरमैन मधु जाजू एवं अन्य पदाधिकारीगणों द्वारा यह सम्मान भेंट किया जायेगा ! 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना