मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया

 

 भीलवाड़ा हलचल। रावणा राजपूत समाज द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस जोधड़ास स्थित हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी के नेतृत्व में मनाया गया।  

      सर्वप्रथम समाजबंधुओं ने हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम किये इसके पश्चात पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित।

        तत्पश्चात जिलाध्यक्ष भाटी ने समाज के वृद्धजनों का तिलक लगाकर व  उपरना पहनाकर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को पूरे विश्व मे वेलेंटाइन डे मनाया जाता है लेकिन भारतीय संस्कृति के अनुसार सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान विगत 5 वर्षो से मातृ पितृ पूजन दिवस के रुप में मनाता आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमे अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए उनकी जिस भी तरह से सम्भव हो उनकी सेवा करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित समाजबंधुओं को आगामी 15 मई 2021 को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे मे विस्तार से बताया साथ ही समाज के भामाशाहों से आग्रह किया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए   यथा संभव योगदान दे। जिससे सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाया जा सके।

 इस दौरान एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, सोहन सिंह सोलंकी, छोटू सिंह राजावत, उदय सिंह, भँवर सिंह सिसोदिया, गौरी शंकर सिसोदिया, तेज सिंह चौहान, लक्षमण सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, छीतर सिंह सोलंकी, देवी सिंह हाड़ा, मांग सिंह, रामपाल शर्मा, कान सिंह सिसोदिया, उदय सिंह राणावत व समाज के गणमान्य समाजबंधु व प्रबुद्धजन उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा