आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं 10 दिवसीय गैर आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस प्रात: कालिन सत्र के साथ शुरू हुआ | केआरपी के निर्देशानुसार योगाभ्यास करवाया | अपर पंच, मिडल पंच व ओवर पंच सिखाए गए | इसी बीच जिला समसा कार्यालय से योगेश पारीक, सहायक जिला परियोजना सम्वयक ने  आत्मरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं समाज की सोच में परिवर्तन पर बल देते हुए बताया कि हमारे देश विद्या  की देवी सरस्वत,  शक्ति की देवी दुर्गा और संपदा की देवी लक्ष्मी की आराधना की जाती हैं | फिर भी इस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए | कार्यक्रम अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने परियोजना के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में बताया | मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलराम मीणा ने जिला अधिकारियों का आभार व्यक्त किया व  | इस दौरान शिविर प्रभारी व सवाईपुर प्रधानाचार्या सीमा वर्मा मौजुद थी | कार्यक्रम का संचालन घनश्याम काष्ट ने  किया | सांयकालीन सत्र में हार्ट फूल नेस संस्था से राजकुमार श्रीमाली, नाहर सिंह श्रीमाली व प्रकाश श्रीमाली ने ध्यानयोग व मोबाइल पर कम व्यस्त रहने पर जोर दिया | प्रातः कालीन सत्र को पुन: दोहरान करवाया ।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा