पति के साथ जा रही थी महिला, बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी चेन

 


जयपुर। बजाज नगर इलाके में रविवार दोपहर एक्टीवा पर पति के साथ जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश सोने की चेन तोडक़र ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने बताया कि राजीव नगर अम्बाबाडी विद्याधर नगर निवासी तेजेन्द्र कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ एक्टीवा पर फार्टिस अस्पताल से घर जा रहा था। इसी दौरान नगर निगम कार्यालय के पास से जाते समय पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए।

जिन्होंने तेजेन्द्र कुमार की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली। जिससे एक्टीवा का बेलेंस बिगड़ा, लेकिन दंपति गिरते-गिरते बच गए। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से अंाखों से ओंझल हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार चेन स्नेचरों की तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना