घने कोहरे के बीच दिल्ली-एनसीआर में ठंड की वापसी, पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन राज्यों में है बारिश का अनुमान

 


नई दिल्ली, । दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। दिन में हो रही तेज धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है। वहीं, सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छा जाने से मौसम ठंडा हो जाता है। शनिवार सुबह कोहरे की मोटी चादर दिल्ली में छा गई, जिसकी दृश्यता सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में 250 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ठंड की वापसी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

 

उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर रहा सबसे ठंडा शहर

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में मौसम पूरे राज्य के अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे देखा गया। यूपी की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाहजहाँपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रविवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत