गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

 

गंगापुर (सुरेश शर्मा) नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 7 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर आज निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर, नगरपालिका के दोनों मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया। नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले मतदान पर प्रशासन द्वारा चाक-चबंद व्यवस्था की जाएगी। 

निर्वाचन अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि गंगापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर नगर पालिका परिसर में पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। वहीं नगरपालिका के सामने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर से 100 मीटर तक बंद कर दिया जाएगा। 100 मीटर के दायरे में आने वाले सभी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। मतदान को लेकर नगर पालिका परिसर के बाहर बैरीकेटिंग की जाएगी। मतदाताओं को नगर पालिका परिसर में पहुंचने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका परिसर में केवल मतदाता को ही प्रवेश दिया जाएगा। नगरपालिका मतदान केंद्र का भी आज निरीक्षण किया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी मतदान को लेकर तैयारियां करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले मतदान पर समूचे नगर पालिका परिसर, नगर पालिका के मुख्य मार्ग पर पुलिस जाब्ता व पुलिस के आला अधिकारी तैनात करने के निर्देश जारी किए। नगरपालिका मतदान को लेकर प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रहा है। ताकि नगरपालिका परिसर तक पहुंचने वाले मतदाता को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। वहीं 100 मीटर के दायरे में बैरीकेटिंग की जाएगी, ताकि बेरीकेटग के अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गोपीचंद मीणा, गंगापुर थाना प्रभारी राजकुमार नायक, रायपुर थाना प्रभारी प्रेम सिंह, कारोही थाना प्रभारी नारायण सिंह, बागोर, करेड़ा क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना