खाने के बाद इन चीजों का सेवन करने से बचें

 

 लाइफस्टाइल डेस्क। बदलते लाइफस्टाइल ने लोगों की खान-पान की आदतों को भी बदल दिया है। कुछ भी किसी भी वक्त खा लेते हैं जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अक्सर लोग खाना भर पेट खाने के बाद भी कुछ ना कुछ चीजों का सेवन करते रहते हैं। कुछ लोग मीठा खाना पसंद करते हैं तो कुछ खाने के बाद फ्रूट्स या चाय कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आप जानते हैं आपकी ये आदतें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। दरअसल खाना खाने के बाद पानी, चाय और अन्य चीजों के सेवन से हमारा पाचन बिगड़ता है। आइए जानते हैं कि खाने के बाद हमें किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करे:

खाने के एकदम बाद पानी नहीं पीना चाहिए, अगर खाने के तुरंत बाद पानी पीना भी पड़े तो ठंडा पानी नहीं पीएं। खाने के बाद पानी पीने से पाचन बिगड़ता है। अगर आप खाने के बाद पानी पीना चाहते हैं तो गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी पाचन को दुरुस्त करता है।

 खाने के बाद चाय या कॉफी पीने से बचें:

कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वो खाने के बाद चाय या कॉफी जरूर पीते हैं, खाने के बाद चाय कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर खाने में मौजूद आयरन को अवशोषित नहीं कर पाता और न ही प्रोटीन को पचा पाता है।

खाने के बाद फल फ्रूट का सेवन नहीं करें:

अक्सर लोग पूरा दिन कुछ नहीं खाते और लंच या डिनर के साथ ही सब चीजों को खाना पसंद करते हैं। फल फ्रूट खाना फायदेमंद होता हैं, लेकिन खाने के बाद फल और जूस का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पाचन के लिए फलों को विभिन्न एंजाइमों की आवश्यकता होती है। खाने के बाद फल खाने से आसानी से पचते नहीं है।  खाने के बाद फल और जूस अपच का कारण बनते हैं जिनसे पाचन तंत्र बिगड़ता हैं। फल खाने का सबसे बेस्ट समय सुबह खाली पेट है।

खाने के बाद इन कामों को करने से करें परहेज:

वर्क आउट करने से परहेज करें:

खाना खाने के तुरंत बाद वर्कआउट नहीं करें। खाना खाने के बाद बॉडी में सुस्ती आ जाती है और पेट भारी हो जाता है इसलिए खाना खाने के बाद कुछ वक्त सुकून से गुजारें। लंच करने के बाद तुरंत काम पर लौटने से, तेज चलने या फिर किसी अन्य कामों में नहीं लगना चाहिए। खाने के बाद कुछ देर रेस्ट करें उसके बाद ही धीरे-धीरे एक्टिव हो।

खाते ही सोते हैं तो आदत बदलें:

खाना खाते ही लेटने की या सोने की आदत है तो इस आदत को बदल लीजिए। रात का खाना 8 बजे खाएं और वॉक करें फिर बिस्तर पर जाएं। खाना खाने के फौरन बाद बिस्तर पर जाने से एसिड रिफ्लेक्स मिल सकता है जिससे आपको असुविधा होगी। अक्सर दोपहर का खाना खाने के बाद लोग सोना पसंद करते हैं। खाने के बाद सोने से ना सिर्फ आपका पाचन तंत्र बिगड़ेगा बल्कि आपकी बॉडी का वेट भी बढ़ेगा।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज