दीपिका पादुकोण को ट्रोलर ने दी गाली, अभिनेत्री ने इस मुंहतोड़ जवाब से कर दी बोलती बंद

 


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उन सितारों में शुमार हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अलग अलग पहलुओं को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। वहीं दीपिका ट्रोलर्स को भी जवाब देने में पीछे नहीं हटती हैं। ऐसे में एक बार फिर दीपिका ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।

दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को एक गलत मैसेज भेजा। ट्रोलर ने दीपिका को पर्सनल इनबॉक्स में गाली लिखकर भेजी। दीपिका ने इस सोशल मीडिया यूजर को इग्नोर करने की बजाय सीधे जवाब देना बेहतर समझा। दीपिका ने मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'आपके परिवार और दोस्तों को आप पर काफी गर्व महसूस हो रहा होगा।'

दीपिका पादुकोण के इस जवाब का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण का ये करारा जवाब फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। फैन्स का कहना है कि दीपिका ने एक तीर से दो निशाना मारे हैं, एक ओर उन्होंने खुद कोई गलत बात नहीं कही और दूसरी ओर ट्रोलर को सबक भी सिखा दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना