दो बहनों में झगड़े के बाद मां-बेटी में बोलचाल, दोनों ने किया विषाक्त वस्तु का सेवन, मां की मौत


 भीलवाड़ा हलचल। दो बहनों के बीच झगड़े के बाद मां-बेटी के बीच हुई कहासुनी को लेकर दोनों ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। इसके चलते जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मां की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी का उपचार चल रहा है। 
एमजीएच चौकी सूत्रों ने बताया कि शंभुगढ़ थाने के आमेसर गांव में रहने वाले सत्यनारायण स्वामी की पत्नी मीनाक्षी (35) व 17 साल की बेटी सुमन (17) की रविवार को विषाक्त वस्तु सेवन से हालत बिगड़ गई। मां-बेटी को परिजन पहले आसींद व बाद में जिला अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। वहीं सुमन का उपचार किया जा रहा है। उधर, प्रारंभिक तौर पर मृतका के पति सत्यनारायण ने अस्पताल चौकी पुलिस को मौखिक रूप से बताया कि वह माइंस पर वाहन चालक है। 
रविवार को वह वाहन में पत्थर भरकर ब्यावर की ओर गया था। पीछे घर पर उसकी बेटी सुमन का छोटी बहन से झगड़ा हो गया। उसने छोटी बहन को पीट दिया। इससे नाराज होकर पत्नी मीनाक्षी की बेटी सुमन से बोलचाल हो गई। इसके बाद मीनाक्षी व सुमन ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया था। सत्यनारायण ने पुलिस को यह भी बताया कि वह फोन से मिली सूचना पर सीधे अस्पताल पहुंचा है। घटना के स्पष्ट कारण परिजनों के पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद ही सामने आ पायेंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना