दुनिया में पहली बार एक इंसान के चेहरे और दोनों हाथों का हुआ सफल ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों का करिश्मा

 

न्यूयॉर्क। अमेरिका में डॉक्टरों की एक टीम ने दुनिया में पहली बार एक इंसान के चेहरे और दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट किया है। अमेरिका के न्यू जर्सी में डॉक्टरों ने एक लड़के के चेहरे और दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट किया है। यह दुनिया का अपनी तरह का पहला ट्रांसप्लांट है। एक कार दुर्घटना में इस इंसान के शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया था। चेहरे और दोनों हाथों के दुर्लभ और सफल प्रत्यारोपण के लगभग छह महीने बाद जो डिमियो(Joe DiMeo) ने पलक झपकाई और चुटकी भी बजाई।

कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल 22 साल का जो डिमियो(Joe DiMeo) साल 2018 में अपनी नौकरी की नाइट शिफ्ट करके आ रहा था और उसे कार में नींद आ गई। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, फिर उसमें विस्फोट हो गया। उसकी किस्मत अच्छी थी कि लोगों ने उसकी जान बचा ली और उसे आग की लपटों से खींच लिया। लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया था और वह हादसे में दोनों हाथ गंवा चुका जो डिमियो(Joe DiMeo) की ट्रांसप्लांट के बाद हालत अब बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। बीते साल अगस्त महीने में  न्यूयॉर्क शहर के एनवाईयू लैंगोन हेल्थ सेंटर में उनका ट्रांसप्लांट किया गया था। दुर्घटना के बाद वह दो महीने तक कोमा में थे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज