पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय, हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार


 हरियाणा में दिन में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। इससे आज और कल प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। 6 फरवरी दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सर्दी के इस सीजन में सबसे अधिक पश्चिमी विक्षोभ आए हैं।

दिन में बढ़ते तापमान में आएगी गिरावट, रात का पारा बढ़ेगा

सर्दी के सीजन में लगातार तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ हर माह आ रहे हैं। जिसमें से हरियाणा में इस बार कम से कम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय दिख रहे हैं। इसके बाद अधिकांश पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ पास हो रहे हैं। जिससे हरियाणा में रात्रि तापमान में काफी कमी देखने को मिली है। अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

बुधवार को शाम के समय बादलवाई देखने को मिली और ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके कारण दिन के तापमान में आगामी दो दिनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं रात का तापमान बढ़ेगा। मगर दो दिन बाद जब हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम होगी तो रात का तापमान फिर से गिरने की संभावना है। हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने इसकी जानकारी दी।

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभपश्चिमी विक्षोभ

भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात बारिश ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। बाह्य-उष्णकटिबंधीय आंधियां विश्व में सब जगह होती हैं। इनमें नमी सामान्यत: ऊपरी वायुमंडल तक पहुंच जाती है, जबकि उष्ण कटिबंधीय आंधियों में आ‌र्द्रता निचले वायुमंडल में बनी रहती है। भारतीय महाद्वीप में जब ऐसी आंधी हिमालय तक जा पहुंचती है तो नमी कभी-कभी बरसात के रूप में बदल जाती है।

प्रदेश के जिलों का तापमान

जिला       अधिकतम       न्यूनतम

अंबाला         25.6           8.9

भिवानी         25.2           11.8

चंडीगढ़          23.8           12.6

हिसार            25.6           8.9

करनाल          23.0           10.5

नारनौल          28.8           6.0

रोहतक           24.0          11.6

सिरसा            20.4           10.8

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा