डॉक्टर का अधजला शव मिला

 


अमेठी । अमेठी में वन क्षेत्र से एक 40 वर्षीय डॉक्टर के अधजले शव को बरामद किया गया है, जो 11 फरवरी से लापता था। पुलिस ने कहा कि पैसे को लेकर हुए विवाद में आशीष दुबे और संतोष तिवारी ने जयकरण प्रजापति की हत्या कर दी है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने कहा, "आशीष दुबे और संतोष तिवारी ने प्रजापति का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया और आधे जले शव को दफना दिया गया।"

उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को संभल नहर के पास से प्रजापति की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को बरामद किया गया था।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अरुण कुमार दुबे ने कहा कि शव रविवार को मरौचा वन क्षेत्र में पाया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा