बाइक को बचाने के प्रयास में टेम्पो पलटा सात घायल

 


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती रेड़वास चौराहे पर आज दोपहर को एक टेंपो बाइक सवार को बचाने के प्रयास पलट गया | जिसमें पांच  महिला व दो पुरुष घायल हो गए | घायलों को कोटडी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार रेड़वास चौराहे पर टेंपो के सामने अचानक बाइक आ जाने से बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलटी खा गया | इसमें टेंपो सवार पांच महिला व दो पुरुष घायल हो गए | घायलों को कोटड़ी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया | सभी घायल माली खेड़ा गांव के बताए गए, जो माली खेड़ा से अपनी पुत्री के ससुराल पारोली जा रहे थे | घायलों में काली देवी, जुमा देवी, नन्दु देवी, माया देवी, शांति देवी, भंवर लाल व सूरजमल शामिल है | सभी घायलों का कोटड़ी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार जारी |  घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया, वही चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर घायलों को चिकित्सालय में पहुंचाया | दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ||

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना