विद्युत तकनिकी कर्मचारियों ने दी भूख हड़ताल और कार्यबहिष्कार की चेतावनी

 


भीलवाड़ा हलचल। राजस्थान विद्युत तकनिकी कर्मचारी एसोसिएशन ने  अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि मांगों को लेकर पूर्व में ज्ञापन दिये जाने के बावजूद कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने से संगठन व कर्मचारियों में रोष है। निगम को चेतावनी दी गई कि सात दिन में मांगे नहीं मानी गई तो मजबूरन भूख हड़ताल व कार्यबहिष्कार किया जायेगा।  
जिला अध्यक्ष विजय कुमार जोशी ने हलचल को बताया कि संगठन की ओर से की गई मांगों में से सात मांगे अधीक्षण अभियंता क्षेत्र की है। लेकिन बार -बार ज्ञापन को अनदेखा किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों की जायज मांगों को ना मांन कर  आन्दोलन के लिए उकसाया जा रहा है। अगर सात दिन में मांगे नही मानी गई तो संगठन व कर्मचारियों को भूख हड़ताल , कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी निगम प्रसासन  की होगी। जोशी ने बताया कि इससे पूर्व सहायक अभियंता के माध्यम से अधीक्षण अभियंता को 21 दिसंबर 2020 और अधीक्षण अभियंता  को 28 दिसंबर 2020 को ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक इन मांगों का निस्तारण नहीं हो पाया।  
ये है प्रमुख मांगें
-निगम द्वारा विगत डेढ़ वर्ष से औजार नही दिए गए 
- निगम द्वारा दीपावली ओवर टाईम समय से नही भेजा 
-सेफ्टी श्यूज 5 वर्ष में दिये गए वो भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को
-भ्रष्टाचार की जांच कर उन के वर्क ऑडर के हिसाब से काम कराने के लिए पाबन्द किया जाये। 
- निगम द्वारा 12 वर्ष पूर्ण होने पे ग्रेड पे 2800 दी जाती है पर डेढ़ वर्ष पूर्ण होने पर भी निगम तय नही कर पा रहा कि डेट ऑफ  जॉयनिग के 12 वर्ष पूर्ण होते ही देनी है पर अभी तक 12 वर्ष पूर्ण हुए डेड वर्ष ज्यादा हो गया पर अभी तक नही दी गयी है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना