इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को गिफ्ट में दें प्यार और रोमांस से भरपूर हिंदी की ये किताबें


लाइफस्टाइल डेस्क। फरवरी का महीना युवाओं के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में  वसंत मौसम का आगमन होता है। इसके लिए फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है और क्रमशः सात दिनों तक चलता है। इन दिनों में रोजाना गिफ्ट देने की प्रथा है। वहीं, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले लोग जीवनसाथी से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस मौके पर लोग गिफ्ट भी देते हैं। वर्षों से यह परंपरा रही है कि गिफ्ट देकर ही प्यार का इजहार किया जाता है। अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। इसके लिए आप स्पेशल वन को कुछ खास देना चाहते हैं, तो आप प्यार, इश्क़ और महोब्बत से आतप्रोत इन बुक्स को उपहार में दे सकते हैं। इनमें आपके प्यार से जुड़ी अथवा मिलती-जुलती कहानियां हैं। आइए जानते हैं-

कसप

इसके लेखक मनोहर श्याम जोशी हैं। यह एक बेहद रोमांटिक उपन्यास है। इसमें प्यार के बीच करियर और परिवार की दीवार खड़ी हो जाती है। कहानी को बेहद हास्यास्पद ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसे पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे। आप कसप को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस उपन्यास का प्रकाशन 2021 ई में हुआ था।

अक्टूबर जंक्शन

इसके लेखक दिव्य प्रकाश दुबे हैं जो रोमांटिक लव स्टोरी लिखने के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्होंने प्रेम से संबंधित कई स्टोरीज लिखी हैं। इनमें अक्टूबर जंक्शन, इब्नेबतूती और मुसाफिर कैफे बेहद पॉपुलर है। युवाओं ने इस बुक को खूब पसंद किया है। आप अक्टूबर जंक्शन अपने हमदम को गिफ्ट कर सकते हैं।  

रिवोल्यूशन 2020

चेतन भगत रिवोल्यूशन 2020 के लेखक हैं। चेतन अपनी कहानियों के जरिए युवाओं के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। उनकी उपन्यास हॉफ गर्लफ्रेंड दुनियाभर में पॉपुलर हुई थी। इस बुक पर फिल्म भी बनी है। हालांकि, हॉफ गर्लफ्रेंड की कहानी से सभी अवगत हैं। इसके लिए आप चेतन भगत की लिखित रिवोल्यूशन 2020 गिफ्ट कर सकते हैं।

चौरासी

आप अपनी निजी ज़िंदगी की व्यथा चौरासी के जरिए भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लेखक सत्य व्यास हैं जो प्रेमभरी कहनियां लिखने के लिए जाने जाते हैं। इस कहानी में भी उन्होंने प्रेम विषय पर बल दिया है। कहानी बेहद रोमांटिक और हास्यास्पद है। हालांकि, कहानी बहुत कुछ सीखाती है। खासकर युवावर्ग के लिए सबसे उत्तम रोमांटिक बुक्स में से एक है।

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना