निरोगी रहने का साधन है योग

 


भीलवाड़ा (हलचल) । श्री राम धाम रामायण मंडल ट्रस्ट एवं श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास के संयुक्त तत्वावधान में हमीरगढ़ रोड स्थित राम धाम में प्रतिदिन सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक योग कक्षा लग रही है।

 बुधवार को रामधाम में योग करते हुए प्रशिक्षक गोविंद प्रसाद सोडानी ने कहा कि नियमित योगासन हमें पूर्ण रूप से स्वस्थ रखता है। योग एक तरह से निरोग रहने का साधन है। आज का आयुर्वेद एवं विज्ञान भी योग को मान्यता देते हुए निरोग रखने का उत्कृष्ट उपाय मानता है। आयुर्वेद और विज्ञान का मानना है कि योग शारीरिक व्यायाम से भी ज्यादा कारगर है । यह व्यायाम से ज्यादा प्रभावी व निरोगता बढ़ाने वाला है। योग से हम शरीर को निरोग रखने में अपनी सहायता खुद कर सकते है। 

उन्होंने कहा की वैज्ञानिक शोध के अनुसार सिर्फ 6 मिनट ऊँ का उच्चारण करने से सैकडौं रोग ठीक हो जाते हैं, जो दवा से भी इतनी जल्दी ठीक नहीं होते है।  लगातार सुबह शाम 6 मिनट ॐ के तीन माह तक उच्चारण से रक्त संचार संतुलित होता है और रक्त में औक्सीजन लेबल बढता है। रक्त चाप , हृदय रोग, कोलस्ट्रोल जैसे रोग ठीक हो जाते हैं। 

शिविर में बिहार योग भारती के सवा घण्टे के विभिन्न आसनों का विभाजन करते हुए शरीर के प्रत्येक जोड़ो से बैठकर, खड़े होकर , लेटकर, पेट के बल वाले आसन व शवासन व शिथिलीकरण प्राणायाम कराए गए। एक आसन का 8 बार अभ्यास कराया गया।  योग प्रशिक्षक राजेन्द्र बियानी, महेश तम्बोली, योगिता, श्याम आगाल का सहयोग रहा।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना