बरसनी में बदमाशों ने दिखाये हाथ, सूने घर से नकदी व गहने रखा बक्सा ले उड़े, ग्रामीणों में दहशत



 बरसनी सुनील। शंभुगढ़ थाने के बरसनी में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान मकान के ताले तोड़कर नकदी व गहने रखा बक्सा उठा ले गये। दिनदहाड़े चोरी की इस वारदात से गांव में दहशत फै ल गई। पुलिस इलाके में बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बरसनी निवासी महावीर पुत्र उदा रैगर व उसके परिजन बुधवार दोपहर घर से बाहर खेत व नरेगा में मजदूरी करने गये थे। मकान सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़ दिये और अंदर प्रवेश कर करीब चार किलो चांदी व 50 हजार रुपये की नकदी रखा बक्सा चुरा लिया और फरार हो गये। रैगर परिवार के सदस्यों को दोपहर में घर लौटने पर वारदात का पता चला। परिवार के लोगों ने नकदी व गहने रखा बक्सा गायब देखा तो वे सकते में आ गये। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये। सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शंभुगढ़ थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और वारदात की जानकारी लेते हुये बक्सा लेकर फरार हुये बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। अभी तक चोरों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस सरगर्मी से चोरों को ढूंढ रही है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना