पटवार संघ के समर्थन में भाजपा ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

 


  कोशीथल  रामनिवास सेन  / राजस्थान पटवार संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किये जा प्रदर्शन के समर्थन में आज सहाड़ा के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम पर उपखंड अधिकारी विकास पंचौली को ज्ञापन दिया। जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह चुंडावत की अगुवाई में दिये ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में पटवारियों के द्वारा अतिरिक्त पटवार मंडल के कार्यों का बहिष्कार चल रहा है जिसके कारण आमजन व किसानों को परेशानी हो रही है साथ ही सरकार के कार्य भी बाधित हो रहे हैं राज्य सरकार द्वारा पटवारी के कार्यों की बहुआयामी राजस्व प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रकृति आदि को मध्य नजर रखते हुए ग्रेड पे 3600 पर लेवल की जाए। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष लखन माली ,पार्षद प्रभु लाल माली भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवरलाल अहिर जगदीश पुलीवाल नगर मोर्चा अध्यक्ष कैलाश वैष्णव नगर महामंत्री युवा मोर्चा मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना