किसान आंदोलन: सरकार की राय का करण जौहर ने किया समर्थन, अनुपम खेर और अक्षय कुमार ने भी दिखाई एकता


मुंबई  ! फिल्ममेकर करण जौहर ने भी केंद्र सरकार की एकता की अपील का समर्थन किया है। पॉप सिंगर रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसी विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से इन हस्तियों को जवाब देते हुए बयान जारी किया गया था। इस बयान के समर्थन में भारत की तमाम हस्तियों ने भी देशवासियों से एकता की अपील की है और किसी भी तरह के प्रॉपेगेंडे से बचने को कहा है। इसी के तहत करण जौहर ने भी ट्वीट करते हुए कहा है, 'हम एक उथल-पुथल वाले दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे वक्त में हमें धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। इसलिए सभी लोग साथ आएं और एक साथ मिलकर काम करें ताकि कोई हल निकल सके। किसान भारत की रीढ़ हैं। किसी को भी हमें विभाजित करने का मौका न दें।'

उनके अलावा अक्षय कुमार, अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी एकता की अपील वाले ट्वीट किए हैं। विदेश मंत्रालय का बयान शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है, 'किसान भारत का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए एक समाधान के लिए साथ आएं। किसी भी तरह के मतभेद पैदा करने वाली चीजों पर ध्यान न दें।' इसके साथ ही अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट के साथ #IndiaTogether और #IndiaAgainstPropaganda भी लिखा है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना