जम्मू में कोहरा, कश्मीर में हल्के बादल

 


श्रीनगर। जम्मू में सुबह कोहरा छाने और कश्मीर घाटी में हल्के बादल छाने से केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार को जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में बेहतर मौसम होने की बात कही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू में कोहरा रहा और घाटी में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में सुधार जारी रहा।"


उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में मौसम में और सुधार होने की संभावना है। श्रीनगर में 1.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 2.3 और गुलमर्ग में शून्य से 3 तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दिन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह इन तीनों स्थानों पर मौसम में सुधार को दर्शाता है।


लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5, कारगिल में शून्य से 14.2 और द्रास में शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.6, कटरा में 11, बटोत में 6.4, बनिहाल में 7.2 और भदरवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना