दोपहर में जीमन में गई, शाम को घर लौट कर फंदे से लटक कर दे दी युवती ने जान

 भीलवाड़ा हलचल। जिले के मंडपिया स्टेशन क्षेत्र की एक युवती ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। 
मंगरोप थाने के दीवान सत्यनारायण ने हलचल को बताया कि  मूलतया नवलपुरा, हाल मंडपिया स्टेशन निवासी रतन सिंह पुत्र सोहनसिंह दरोगा व उसकी पत्नी मजदूरी पर चले गये। घर पर रतन सिंह की 21 वर्षीय बेटी संगीता व सास थी। ये दोनों दोपहर में मंगरोप में आयोजित जीमन में गई थी। शाम को दोनों घर लौट आई। इसके बाद संगीता ने दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर गले में स्टॉल का फंदा डाला और कड़े से झूल गई। संगीता, जब नजर नहीं आई तो नानी ने उसे आवाज दी, लेकिन संगीता से कोई जवाब नहीं मिला। कमरा भी अंदर से बंद था। बुजुर्ग नानी ने आस-पास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद रोशनदान से कमरे में देखा तो संगीता फंदे से झूलती नजर आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को भी बुलवा लिया। इसके बाद फंदे से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल  भिजवा दिया, जहां गुरुवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस का कहना है कि संगीता अविवाहित थी। उसके खुदकुशी करने से संबंधित कारण अभी सामने नहीं आये हैं।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना