बांडी नदी रिवर फ्रंट डवलपमेंट: पहले एवं दूसरे चरण का कार्य आरंभ

 

 अजमेर हलचल। अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 5.29 करोड़ की लागत से बांडी नदी रिवर फ्रंट डवलपमेंट का कार्य आरंभ हो गया है। पहले एवं दूसरे चरण में 605 मीटर रिवर फ्रंट का कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को अगस्त 2021 में पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है।
रिवर फ्रंट डवलपमेंट के तहत पहले चरण में 480 मीटर  पुष्कर रोड से आरके पुरम तक रिवर फ्रंट विकसित किया जा रहा है। दूसरे चरण में ज्ञान विहार कॉलॉनी से 125 मीटर निर्माण कार्य किया जाएगा। वर्तमान में बांडी नदी के किनारे.किनारे दीवार का काम किया जा रहा है। इसी प्रकार जीएसबी के साथ सड़क के किनारे रेलिंग के लिए बैस तैयार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बांडी नदी के दोनों किनारों पर फेंसिंग के साथ किनारे-किनारे वॉकिंग ट्रेल बनाई जाएगी। पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाली विकसित की जाएगी। बांडी नदी के किनारे अंतिम छोर पर आकर्षक फेंसिंग की जाएगी। वॉकिंग ट्रेल के किनारे लाइटें भी लगाई जाएंगी।
बांडी नदी का निखरेगा स्वरूप:
रिवर फ्रंट डवलपमेंट के बाद बांडी नदी का स्वररूप निखर कर सामने आएगा। यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अजमेर के तहत पुष्कर रोड से आरके पुरम तक रिवर फ्रण्ट डवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में आरके पुरम से फॉयसागर तक रिवर फ्रण्ट विकास कार्य नरेगा या अन्य योजना में किया जाएगा। इसके विकास होने से आस पास रहने वाले नागरिकों को घूमने की सुविधा मिलेगी और बांडी नदी में हो रहे अतिक्रमण भी रूकेंगे। रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रोजेक्ट जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित और नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अजमेर के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉण् खुशाल यादव के मार्ग दर्शन में 5.29 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है।
मिलेगा प्राकृतिक वातावरण:
रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आनासागर लेकफ्रंट डवलपमेंट के साथ बांडी नदी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। नदी के आस पास प्राकृतिक वातावरण होगा। घूमने एवं टहलने के लिए स्वस्थ्य पर्यावरण भी यहां आने वाले लोगों को मिलने लगेगा।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा