मुक्तिधाम में तांत्रिक क्रिया का अंदेशा, अंतिम संस्कार से अगले दिन गायब मिली अस्थियां


  कोटा। महावीर नगर इलाके में सुभाष नगर स्थित मुक्तिधाम में तांत्रिक क्रिया का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया मृतक विमला (56) पत्नी चन्द्रशेखर रंगबाड़ी इलाका निवासी थी। चन्द्रशेखर पोस्ट ऑफिस में सर्विस करते थे। साल 2016 में रिटायर्ड हुए हैं। उनके एक बेटा (24 साल) पढ़ाई करता है। शनिवार को चन्द्रशेखर की पत्नी की मौत हुई थी। सोमवार को तीये की क्रिया होनी थी। परिजन सुबह साढ़े 9 बजे मुक्तिधाम पहुंचे। तो मुक्तिधाम में मृतका की अस्थियां गायब देख उनकी आंखें फटी रह गईं। महिला के भतीजे नवीन ने बताया की मुक्तिधाम में अस्थियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थी। जब चेक किया तो सिर, चेस्ट और पैरों की अस्थियां गायब थी। आसपास तांत्रिक क्रियाओं का सामान पड़ा हुआ था। जिनमें अंडा, एक 7-8 इंच का काले रंग का कपड़े का पुतला, नींबू, एक कटोरों में काला कपड़ा रखा हुआ था। परिजनों ने पुलिस और स्थानीय पार्षद को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना