वेलेंटाइन डे पर खूबसूरत दिखने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं

 

लाइफस्टाइल डेस्क। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। यह वीक प्यार करने वाले लोगों को समर्पित होता है और आज किस डे है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को किस के लिए प्रपोज करते हैं। आज के दिन कुछ लोगों को प्यार में सफलता मिलती है, तो कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, यह इंतजार अगले दिन समाप्त हो जाता है। जब 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन पता चल जाता है कि सामने वाले ने आपके प्यार को स्वीकार किया है अथवा इग्नोर कर दिया है। कुछ लोग प्यार को स्वीकार करने में समय लेते हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन डे की तैयारी कर रहे हैं और अपने लवर को प्रपोज करने जा रहे हैं, तो इस दिन आपका लूक डेशिंग और किलर होना चाहिए। कहते हैं न फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। इसके लिए वैलेंटाइन डे पर मिस्टर परफेक्ट बनकर अपने लव वन के पास जाएं। अगर आपके पास पार्लर का समय नहीं हैं, तो आप घर पर ही ग्रूमिंग के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं-

स्क्रबिंग करें

फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में आप वैलेंटाइन डे पर जाने से पहले अपने चेहरे की स्क्रबिंग जरूर करें। आप घर पर भी स्क्रबिंग कर सकते हैं। इससे डेड स्किन हट जाती है और आपके त्वचा की खूबसूरती बढ़ जाती है।

कंसीलर का यूज करें

लड़कियां ही नहीं लड़के भी अब खूबसूरत दिखना चाहते हैं और इसके लिए लड़के पार्लर का भी सहारा लेते हैं। इस मामले  में आप पीछे न रहें और अपने चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए कंसीलर का प्रयोग जरूर करें । इससे दाग-धब्बे को छिपाने में मदद मिलती है।

बिर्यड में क्रीम लगाएं

आजकल बिर्यड ट्रेंडिग में है। हर कोई बिर्यड रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी बिर्यड में अपने लवर को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आपको अपनी बिर्यड पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए बिर्यड में बाम जरूर लगाएं। इससे बिर्यड बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

लिप बाम का प्रयोग करें

सर्दियों के दिनों में होंठ फटने और सूखने भी लगते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती गायब हो जाती है। वैलेंटाइन पर लिप बाम लगाकर ही जाएं, ताकि आपके होंठ रूखे-सूखे न रहें। इसके लिए अपने साथ वैसलीन अथवा तेल युक्त कोई बाम जरूर रखें। जब कभी आप को मौका मिले, तो होठों पर बाम जरूर लगाएं।

माउथ फ्रेशनर

 ऐसा देखा जाता है कि लड़के जल्दबाजी और भावनाओं में आकर बिना किसी तैयारी के वैलेंटाइन डेट पर पहुंच जाते हैं। हालांकि, उन्हें बाद में रिलाइज होता है कि उन्होंने तैयारी कुछ नहीं की है। अगर आप वैलेंटाइंस को परफेक्ट और यादगार बना जाना बनाना चाहते हैं तो आप माउथ फ्रेशनर अपने साथ जरूर रखें।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना