जीवन को सुसंस्कृत बनाना ही लक्ष्य - शिवप्रसाद

 


 भीलवाड़ा हलचल।  ।आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर में *प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन* का आयोजन संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी संजय लढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विद्या भारती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ रोशन लाल पितलिया ने की एवम् कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी देवी लोढा, कार्यक्रम में विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री   शिव प्रसाद ने संबोधित करते हुए बताया कि अंग्रेजों के शासन में चार लाख गुरुकुल आश्रम को बंद कर दिया गया। जिसका सीधा असर भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति पर पड़ा भारतीय संस्कार आधारित शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने का दुषित प्रयास किया गया और देश में पश्चिमी विचारधारा वाली संस्कारहीन शिक्षा व्यवस्था लागू की गई। जबकि भारत सर्वदा ही शिक्षा में विश्व वंदनीय रहा है। हमारे तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय इसके महत्वपूर्ण साक्ष्य है। विद्या भारती द्वारा पूरे देश भर में भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा दी जा रही है इसके साथ ही वनवासी क्षेत्रों में जैसे डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सीमांचल क्षेत्रों में जनजातीय शिक्षा उत्थान के लिए एकल विद्यालय के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है।  देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  स्वागत योग्य एवं सराहनीय कदम है क्योंकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति को पुष्ट करती है एवं मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा, शिशु केंद्रित कौशल आधारित शिक्षा आदि विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है ।

विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने जनजातीय क्षेत्रों में चल रहे एकल शिक्षा केंद्रों  द्वारा जनजाति क्षेत्रों में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया।  मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी लोढ़ा ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में एकल विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा एक सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाह डॉ शंकर लाल माली, विद्या भारती शिक्षा संस्थान के मंत्री अशोक व्यास,प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर संतोष आनंद, विद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन बहेडिया, सचिव सत्यनारायण वैष्णव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक चांदमल सोमानी, वरिष्ठ स्वयंसेवक मीठू लाल स्वर्णकार, पूर्व छात्र परिषद के करमेश व्यास, उपसभापति रामलाल योगी, लादूलाल पीतलिया, शंकर लाल काबरा आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अविनाश कुमार छीपा ने किया एवम् आभार जिला सचिव देवराज सिंह राणावत ने  किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा