नील गायों की चपेट में आये किसान की मौत

 भीलवाड़ा हलचल। जिले के उल्लाई गांव के एक किसान की नील गायों की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गंगापुर पुलिस ने हलचल को बताया कि उल्लाई निवासी शिवलाल भील का बेटा रमेश (21) खेत पर गेहूं व रिजके की फसल की रखवाली ओर सिंचाई के लिए गया था। जहां खेत में घुसी नीलगायों को भगाने के दौरान रोजड़ों की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना