कोठाज से रोपा तक सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

 


पारोली (हलचल)। लंबे इंतजार के बाद कोठाज से रोपा तक 13 किलोमीटर खस्ताहाल सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।सार्वजनिक निर्माण विभाग कोटडी के सहायक अभियंता सोहन लाल बैरवा ने बताया कि‍ कोठाज से लेकर रोपा तक 13 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 13 करोड का बजट डीएमएफटी से पारित होते ही जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।

 विदित रहे कि लंबे समय से इस खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने रोपा बस स्टैंड पर 24 जून 2019 को जाम लगाकर  प्रदर्शन किया  था।

 इस दरमियान रोपा के ही 5 जनों के खिलाफ पारोली पुलिस थाने में तत्कालीन जहाजपुर उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह ने  राज कार्य बाधा और सड़क जाम करने के मामले को लेकर  मामला दर्ज करवाया  था तभी  3 महीने में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की बात कही थी जो अभी तक नहीं हो पाया है। रोपा और पारोली क्षेत्र के लोगों द्वारा  सड़क मार्ग की सुध लेने की मांग लगातार जनप्रतिनिधियों के समक्ष की जा रही है। लंबे अरसे बाद अब निविदा  प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब लोगों को सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की आस बंधी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा