शाहपुरा में ग्राम विकास अधिकारी संघ ने किया आभार यज्ञ

 

शाहपुरा में ग्राम विकास अधिकारी संघ ने किया आभार यज्ञ 
शाहपुरा -
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को द्वितीय चरण में पंचायत समिति शाहपुरा मुख्यालय पर उप शाखा द्वारा संघ की सात सूत्रीय मांग पत्र में से तीन मांगों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूर्ण किए जाने पर आभार यज्ञ का आयोजन किया गया । साथ ही शेष रही मांगों को अति शीघ्र पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण हेतु सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया गया। तीन मांगे पूरी करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। 
उपशाखा के अध्यक्ष मिश्रीलाल कोली, मंत्री मोहम्मद युसुफ, कोषाध्यक्ष सांवरलाल तिवाड़ी व प्रदेश प्रतिनिधि सुरजकरण लढ़ा, सुखपाल जाट, अक्षय, महेंद्र बैरवा, जगदीश तिवाड़ी, उम्मेदखां, छीतर गुर्जर, शेर सिंह राठौड़ की मौजूदगी में आभार यज्ञ के मौके पर हुई बैठक में ग्राम सेवक पदेन सचिव का पदनाम ग्राम विकास अधिकारी किये जाने का अनुमोदन केबिनेट में होने पर आभार ज्ञापित किया तथा विकास अधिकारी के पदों में 25 प्रतिशत पद ग्राम विकास अधिकारी से भरने, रिक्त पदों को भरने की अनुशंसा भेजने पर भी आभार जताया। बैठक में ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा