आज से हर वाहन पर जरूरी होगा FASTag, वरना भरना पड़ सकता है फाइन, महज कुछ मिनटों में कर सकते हैं अप्लाई

 


नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में आज 15 फरवरी से फास्टैग को हर वाहन पर अनिवार्य कर दिया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि फास्टैग को अनिवार्य करने की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ई-भुगतान सुविधा को अपनाएं। FASTags को 2016 में पेश किया गया था। इसके वाहन पर अनिवार्य करने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन से छूटकारा मिलेगा।

नहीं बढ़ाई जाएगी समय सीमा: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर हवाई अड्डे पर FASTag के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मीडिया से कहा कि सरकार ने फास्टैग पंजीकरण की तारीख सीमा को दो-तीन बार बढ़ा दिया है, और अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। फिलहाल हर किसी को तुरंत FASTag खरीदना चाहिए।बताते चलें कि, FASTag को सड़कों पर चलने वाले करीब 90 प्रतिशत लोग खरीद चुके हैं, ऐसे में केवल 10 प्रतिशत लोग ही बचे हैं। वहीं आज से वाहन पर फास्टैग नहीं होने पर अब आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ सकता है,

कहां से खरीदें : FASTag टोल प्लाजा पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा आप बैंक, पेटीएम Amazon.in, HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India, Kotak bank, Axis Bank साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक से भी खरीद सकते हैं। केंद्र सरकार ने वाहनों के लिए FASTag की समय सीमा 1 जनवरी 2021 से बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 कर दी है।

क्या है फास्टैग: FASTag एक ऐसा स्टीकर है, जिसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है, और किसी भी नकद लेनदेन के लिए वाहन को रोकने की आवश्यकता नहीं होती। इससे टोल प्लाजा पर भुगतान करने के लिए RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) तकनीक का उपयोग किया जाता है। जिसमें टोल प्लाजा पर ली जानें वाली राशि को FASTag से जुड़े खाते से सीधे काटा जाता है। इस स्टीकर के होने से आपको टोल प्लाजा पर गाड़ी रोक कर टोल भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। क्योंकि आपके खाते से सीधे ही टोल के पैसे कट जाते हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा