दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में रिटायर्ड IFS ने खुद को मारी गोली, मौत

 

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में 81 वर्षीय सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी ने बुधवार सुबह खुद को गोली मार ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने वहां दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह 7.25 बजे पीसीआर पर सूचना आई कि डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी रंजीत सेठी ने खुद को गोली मार ली है। फोन करने वाले ने कहा कि अभी सेठी जीवित हैं और उन्हें एम्बुलेंस की जरूरत है। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

डीसीपी साउथ दिल्ली अतुल ठाकुर ने कहा, "पूछताछ में पता चला है कि रंजीत सेठी को कल रात को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। एक सुसाइड नोट भी मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

सूत्रों ने बताया कि मृतक कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 बच्चें हैं।  
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना