भूकंप से रात को दहले दिल्ली-NCR के करोड़ों लोग, शनिवार सुबह कोहरा कर रहा परेशान

 


नई दिल्ली । शुक्रवार रात को लगे भूकंप के झटकों से दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोग दहल गए तो शनिवार सुबह ठंड में इजाफा होने के साथ कोहरा भी परेशान कर रहा है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी समेत एनसीआर के दर्जनभर शहरों में शनिवार सुबह से जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। दफ्तर और अन्य काम के लिए निकले लोगों को सड़कों पर फॉग लाइट जलाकर अपना सफर तय करना पड़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार सुबह भी कोहरे ने लोगों को परेेशान किया था। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन कोहरा और परेशान कर सकता है, लेकिन ठंड से इसी तरह राहत मिलती रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात को लगे भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोग उस समय दहल गए, जब  शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मैग्नीट्यूड मापी गई। वहीं, भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। खास कर फ्लैटों में रहने वाले लोग ज्यादा डरे-सहमे दिखे। झटके इतने तेज थे कि घर में लगे पंखे भी कई मिनट तक घूमते रहे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप का अधिकेंद्र तजाकिस्तान रहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर भूकंप को लेकर चिंता जताई और ईश्वर से सभी की सलामती के लिए प्रार्थना की। हालांकि देर रात तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। शनिवार सुबह भी कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप रात 10 बजकर 31 मिनट और 33 सेकेंड पर आया। जमीन में इसकी गहराई 74 किलोमीटर थी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भूकंप का केंद्र जमीन में 20 किलोमीटर से अधिक नीचे होता है तो रिक्टर स्केल पर तीव्रता भी कहीं ज्यादा होती है। ऐसे स्थिति में भूकंप के झटके भी तेज ही लगते हैं।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना