डीएलएसए सचिव ने किया सखी सेन्टर व एवरेस्ट आश्रय स्थल का निरीक्षण

 

भीलवाड़ा (हलचल)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान की पालना व अजय शर्मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला एवं सेशन न्याायाधीश के निर्देशानुसार आज राजपाल सिंह अपर जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वन स्टॉप सेन्टर (सखी सेन्टर) व एवरेस्ट आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
सिंह ने काउंसलर से सखी सेन्टर में आने वाली पीडि़त महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। सखी सेन्टर पर लंबित प्रकरणों में पीडि़तों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद सिंह ने एवरेस्ट आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। संचालक कल्पना जौहरी से आश्रय स्थल में बालकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना