साले की शादी में गया था गृहस्वामी, चोर ताले तोड़ ले गये सोने-चांदी के आभूषण

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर की चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी लगातार चोरों के निशाने पर है। आये दिन इस कॉलोनी में सूने मकानों पर धावा बोलकर चोर कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसी ही एक और वारदात को अंजाम देकर चोरों ने मकान से सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये। चोरी की बढ़ती वारदातों से कॉलोनी के बाशिंदों की रातों की नींद व दिन का चेन छिन गया है। 
जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद नगर में मकान संख्या 7जी1 में रहने वाला राजेश रॉय अपने साले की शादी में शरीक होने 21 जून को गांव चला गया। मकान सूना था। इसका फायदा उठाकर दो बदमाशों ने सूने मकान में प्रवेश किया। चोर इस मकान से मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, दो अंगुठी, चांदी का कड़ा एक, कान के बुंदे दो जोड़ी, गले की चेन दो और चार जोड़ी बिच्छियां चुरा ले गये। पड़ौसियों को सुबह वारदात का पता चला तो उन्होंने राजेश रॉय को फोन से सूचना दी। राजेश ने अपने भाई अमित कुमार रॉय को सूचना दी। साथ ही राजेश ने भाई को उक्त कीमती सामान घर में होने की बात कही। सार-संभाल करने पर अमित को यह जेवर घर में नहीं मिले। अमित की रिपोर्ट पर प्रताप नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना